अकलतरा: नरियरा गांव में महिला की लाश मिली, मौके से खून से सने पत्थर और ईंट मिले, शॉर्ट PM से आज हुआ हत्या का खुलासा
दरअसल, नरियरा गांव में 65 वर्षीय भगवती बाई पटेल, घर में अकेली रहती थी और उसके पति, 2 बेटे हत्या के आरोप में जेल में हैं। घर में महिला की रक्तरंजित लाश मिलने के बाद मौके पर मंगलवार की शाम को पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया है। आज बुधवार 16 अक्टूबर की सुबह साढ़े 10 बजे पुलिस से जानकारी मिली कि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ है।