हज़ारीबाग: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त ने अंतर्राज्यीय और अंतर जिला प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की
विधानसभा चुनाव 2024 के पूर्व शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव की तैयारियों के अंतर्गत प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग की अध्यक्षता में बुधवार साढ़े 5 बजे 203 कोबरा बटालियन, बरही, हजारीबाग के सभागार कक्ष में अंतरराज्यीय उच्च स्तरीय संयुक्त समीक्षात्मक बैठक की गई।