हज़ारीबाग: बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में दो मतदान केंद्रों के ध्वस्त भवनों के स्थल परिवर्तन को मिली भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय के निर्देश पर समाहरणालय सभा कक्ष में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदान केन्द्रों का पुनर्वव्यस्वीकरण एवं स्थल परिवर्तन के संदर्भ में बैठक का आयोजन किया गया था l