कांके: रांची एयरपोर्ट पर वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव में शेखर बोस और उत्तम राज का स्वागत किया गया
Kanke, Ranchi | Jun 8, 2025 रांची एयरपोर्ट पर रविवार सुबह करीब दस बजे वालीबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के चुनाव में विजय होकर लौटे शेखर बोस और उत्तम राज का स्वागत किया गया। इस अवसर पर झारखंड वालीबॉल संघ की ओर से एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। इस मौके पर शेखर बोस ने कहा कि हम सभी मिलकर झारखंड में वालीबॉल को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।