कौंच: कैलिया रोड और महेशपुरा रोड पर चल रहा अवैध प्लाटिंग का खेल, सरकारी गूलों और नरिया पोखर को मिस्मार कर किया जा रहा प्लाटिंग
Konch, Jalaun | Jun 2, 2026 मंगलवार सुबह 10 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि कोंच नगर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, कैलिया व महेशपुरा बाईपास समेत मुख्य मार्गों के किनारे कृषि भूमि को बिना नक्शा पास कराए और आवासीय भूमि में परिवर्तन किए बिना प्लाट बनाकर बेचा जा रहा है। आरोप है कि इस खेल में भूमाफियाओं के साथ कुछ अधिकारियों की भी सांठगांठ है।