वैर: भरतपुर: वैर पुलिस ने अवैध शराब बेचते मनोज को किया गिरफ्तार, 56 पव्वे बरामद
Weir, Bharatpur | May 28, 2026 वैर थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोविंदपुरा निवासी मनोज (32) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 56 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की। आरोपी बझेराकलां बंध की पाल पर बिना लाइसेंस शराब बेच रहा था।