जगदलपुर: छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के उप पुलिस महानिरीक्षक ने लालबाग पुलिस प्रशिक्षण शाला का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण सदानंद कुमार ने जगदलपुर स्थित लालबाग पुलिस प्रशिक्षण शाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें प्रशिक्षण व्यवस्था, आवासीय सुविधाओं एवं प्रशिक्षण प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सेनानी, श एम.आर.मण्डावी, उप पुलिस अधीक्षक डी०एन०तिग्गा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।