जगदलपुर: राजधानी में विधायक किरण देव सहित जगदलपुर के भाजपा नेताओं ने नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष से की मुलाकात
नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष बनने पर संजय श्रीवास्तव को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव की उपस्थिति में जगदलपुर महापौर संजय पांडे, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन,सहित अन्य नेताओं द्वारा पुष्पगुच्छ देकर बधाई और शुभकामनायें प्रेषित की।बता दें कि स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने उक्त नेता राजधानी पहुंचे थे।