चांदपुर: बिजनौर के रहने वाले रॉबिन की सड़क हादसे में चंडीगढ़ में उपचार के दौरान हुई मौत
बिजनौर में हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के रहने वाले सड़क हादसे में घायल रोबिन कुमार की चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई है। शुक्रवार सुबह 10:00 मिली जानकारी के अनुसार सेना से रिटायर्ड होकर रॉबिन चौधरी पुलिस में भर्ती हुए थे। वह ड्यूटी पर जा रहे थे।इसी दौरान घायल हो गए थे आज उपचार के दौरान उनकी मौत होने से पूरे परिवार में कोहराम मचा है।