शाहगंज: सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत, जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की गई
जौनपुर के शाहगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम भादी शाहब परगना डोभी स्थित राजकीय हाईस्कूल की जमीन पर अवैध निर्माण और कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामसभा वार्ड नंबर-2 के पूर्व सदस्य एवं ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह करीब 11 बजे जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।