बाबई: आरी में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 लीटर कच्ची अवैध शराब जप्त की, आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब ले जा रहा था उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा रविवार को कार्रवाई की गई कार्रवाई के दौरान ग्राम आरी में तिराहे के पास रोड से पुलिस ने आरोपी सुनील के पास से 6 लीटर कच्ची अवैध शराब जप्त की। जप्त की गई शराब की कीमत रु 1200 बताई जा रही है मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच मे लिया।