बाबई: ग्राम सिलारी में आपसी विवाद को लेकर शख्स ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज
शनिवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी मनोज पिता भैयालाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी कमलेश ने सिलारी में फरियादी से गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।