बाबई: माखननगर तहसील कार्यालय के सामने सड़क किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को नगर परिषद ने हटाया
शुक्रवार को माखननगर तहसील कार्यालय के सामने हो रहे अतिक्रमण को नगर परिषद ने हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान नगरपरिषद के अतिक्रमण दल ने मौके पर पहुंचकर बिना अनुमति के अतिक्रमण कर रखी दुकानों को हटाया साथ ही अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि यदि उनके द्वारा दोबारा अतिक्रमण किया जाता है तो उन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।