बल्देवगढ़: भितरवार गांव में सर्पदंश से 20 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत भितरवार गांव में सर्प दंश से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।जिसमें मृतक राहुल पुत्र वृंदावन रैकवार के परिजनों के द्वारा जानकारी दी गई।कि मंगलवार रात को किसी जहरीले सांप ने राहुल रैकवार को काट लिया। जैसे ही आज सुबह करीब 4 बजे मृतक के परिजनों को जानकारी लगी।तुरंत टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।