बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ में पंकज पुल से मुख्य बाजार तक 1 घंटे का जाम, कई आपातकालीन वाहन फंसे
बल्देवगढ़ नगर के पंकज पुल के पास से मुख्य बाजार तक करीब 1 घंटे तक जाम लग रहा।जिसमें कई आपातकालीन वाहन जाम में फंसे रहे।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर में बाईपास सुविधा न होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है।जिस कारण से लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी प्रकार आज रात 8:00 के करीब जाम लग जाने से कई आपातकालीन वाहन जाम में फंसे रहे।