बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ नगर में DAP खाद ना मिलने से किसान हुए परेशान, SDM व तहसीलदार ने किसानों को समझाया
बल्देवगढ़ नगर में आज सुबह से ही डीएपी खाद के लिए टोकन लेने के लिए पुलिस थाना परिसर में पहुंचे।जहां पर उन्हें बताया गया कि डीएपी खाद नहीं है।जिस पर किसानों में गुस्सा देखा गया।इसके बाद मौके पर तहसीलदार एवं एसडीएम ने पहुंचकर किसानों को समझाइश दी।और नगर के निजी खाद विक्रेताओं के गोदामो पर पहुंचकर उचित मूल्य पर यूरिया एवं डीएपी खाद का वितरण करवाया।