बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में संविधान स्थापना दिवस मनाया गया
बल्देवगढ़ नगर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में संविधान स्थापना दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर बल्देवगढ़ एसडीएम श्रीमती भारती देवी मिश्रा के द्वारा समस्त स्कूल छात्राओं को संविधान के बारे में अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां दी।