बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पुलिस ने छात्रावास में बालिकाओं को नशा मुक्ति अभियान के बारे में किया जागरूक
बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा नगर के शासकीय अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावास में नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर बालिकाओं को जागरूक किया गया।जिसमें पुलिस के द्वारा महिला संबंधी अपराध एवं महिला सुरक्षा के उपाय बताए गए। पुलिस के द्वारा समस्त बालिकाओं को यातायात के नियमों सहित अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।