हरिद्वार: यात्री का हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर चोरी हुआ मोबाईल GRP ने 5 माह बाद किया बरामद, मुरादाबाद से एक आरोपी हुआ गिरफ्तार
गुजरात के जामनगर निवासी यात्री का हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर चोरी हुआ मोबाईल GRP ने ढूंढ निकाला है। यूपी के मुरादाबाद से पुलिस ने मोहम्मद इकराम नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीते साल अगस्त की यह घटना थी जिस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर GRP ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। CCTV के आधार पर GRP ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।