बीसलपुर: खरगापुर गांव में मोटर बंद करते समय महिला को लगा करंट, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम खरगापुर निवासी आनंद कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी रेखा देर रात्रि मोटर खोलकर पानी भरने गई थी वह पानी भरने के बाद मोटर बंद कर रही थी इसी समय अचानक उसका हाथ तार में टच हो गया जिससे उसे जोरदार करंट लग गया करंट लगते ही महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई । महिला को सीएचसी में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।