अवैध हथियार के साथ यूपी का आरोपी गिरफ्तार
पलवल पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने इंस्पेक्टर विश्व गौरव कर नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के हथाना जिला मथुरा निवासी पवन कुमार को एक अवैध 315 बोर देशी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी लूट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
Palwal, Palwal | Jun 14, 2026