पंडारक: पंडारक थाना पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पंडारक थाना की पुलिस ने एक प्राथमिकी अभियुक्त हत्या के आरोपी रोहित यादव को गोवासा शेखपुरा घेरापर से गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने शाम को 6 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पंडारक थाना में कांड संख्या 92/25 धारा 103(1)/3 (5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।