पंडारक: बड़ी ठाकुरबाड़ी में बने नए महंत, पगड़ी पहनाकर निकाली गई शोभा यात्रा
पंडारक की बड़ी ठाकुरबाड़ी के रूप में प्रसिद्ध प्रमोद वन बिहारी लाल श्री राम-जानकी ठाकुरबाड़ी के 11वें महंथ के आसन पर शनिवार को मिथिलेश शरण को प्रतिष्ठापित किया गया। शनिवार को महंथ मिथिलेश शरण को विभिन्न स्थानों से आये साधु-संतों की उपस्थिति में महंथ की पगड़ी पहनायी गई। महंथ मिथलेश शरण जी की ताजपोशी के उपलक्ष्य में शनिवार को लगभग 4 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई।