रायगढ़: रायगढ़ के बेलादुला में घर के बाहर खड़ी बाइक जली, अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप
रायगढ़ शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलादुला में घर के बाहर खड़ी एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई। वाहन मालिक ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुर्भावनावश आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए चक्रधर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।