**भाजपा से यशपाल बेनाम का इस्तीफा, जल्द करेंगे अगले राजनीतिक कदम का ऐलान**
**पौड़ी गढ़वाल।** पूर्व विधायक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफे की घोषणा की।
भाजपा में करीब आठ साल तक रहे यशपाल बेनाम ने कहा कि वह जल्द ही अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर निर्णय लेंगे। हालांकि, उन्होंने फिलहाल अपनी भावी राजनीतिक रणनीति का खुलासा नहीं किया है।
वर्ष 2007 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पौड़ी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए यशपाल बेनाम नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं।
उनके इस्तीफे के बाद पौड़ी गढ़वाल की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की नजरें उनके अगले राजनीतिक फैसले पर टिकी हैं।
#YashpalBenaam #BJP #PauriGarhwal #UttarakhandPolitics #HimwantPradeshNews