बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। रहीमाबाद गांव में 21 वर्षीय महिला का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।