चांदपुर: बिजनौर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान को बढ़ावा दे रही है पुलिस
बिजनौर में प्रदेश के मुख्य योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप चलाया जा रहे मिशन शक्ति अभियान को लेकर लगातार पुलिस बढ़ावा दे रही है। आज भी शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को एकत्र किया और उन्हें महिलाओं की सुरक्षा घरेलू हिंसा और बाल विवाह के प्रति जागरूक किया गया