बिंदकी: बिंदकी कस्बे के मोहल्ला बाराती नगर में घरेलू विवाद के चलते पति ने गर्भवती पत्नी के साथ की मारपीट, शुरू हुई जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के मोहल्ला बाराती नगर में घरेलू विवाद के चलते सोमवार व मंगलवार की मध्य रात को गर्भवती महिला राधना देवी सोनकर उम्र 24 वर्ष के साथ उसके पति ने मारपीट कर दी। पीड़ित महिला के पिता विद्यासागर सोनकर ग्राम जनता कोतवाली बिंदकी ने मामले की सूचना पुलिस को दिया। मंगलवार की सुबह 9 बजे पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।