अमानगंज: कनिष्ठ अभियंता ने विद्युत उपभोक्ताओं से लोक अदालत एवं समाधान योजना का लाभ लेने की अपील की
म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी संभाग पन्ना द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं से लोक अदालत में छूट का लाभ उठाने की अपील की गई है। कार्यपालन अभियंता अमितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार, 9 मई को आयोजित लोक अदालत में विद्युत चोरी के प्रकरणों में धारा 135/126 के तहत छूट मिलेगी।