गुना नगर: नजूल कॉलोनी में दीवार विवाद ने लिया हिंसक रूप, पड़ोसियों की मारपीट में 6 साल का मासूम घायल
नजूल कॉलोनी में दीवार निर्माण को लेकर पुराना पड़ोसी विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। 15 अप्रैल रात 8 बजे दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें 6 साल का मासूम घायल हो गया। पीड़ित पक्ष ने पड़ोसी पर झूठी शिकायत का आरोप लगाया और कहा कि उनकी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। नाराज परिवार ने सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत की।पुलिस मामले की जांच कर रही है