आगरा: थाना ताजगंज अंतर्गत फतेहाबाद रोड पर एक चलते हुए ट्रक में पीछे की ओर भीषण आग लग गयी,घटना के वीडियो वायरल हुए
Agra, Agra | Jun 18, 2024 आगरा के थाना ताजगंज अंतर्गत फतेहाबाद रोड पर एक चलते हुए ट्रक में अचानक से आग की लपटें उठने लगी। जिसके वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुई हैं। फतेहाबाद रोड की तरफ से आगरा की ओर एक ट्रक आ रहा था। रमाडा कट के पास पहुँचने पर ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गयी। चालक ने ट्रक को सड़क किनारे लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से ट्रक में काफी नुकसान हुआ है।