इटारसी: कीरतगढ रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर चहल कदमी करता दिखाई दिया तेंदुआ, रेल कर्मचारियों में दहशत, वीडियो आया सामने
कीरतगढ़ स्टेशन के पास पटरियों पर तेंदुआ चहल कदमी करता हुआ दिखाई दिया जिसका वीडियो रेलवे कर्मचारियों ने बनाया जो सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सामने आया है वीडियो रविवार का बताया जा रहा जहां एक तेंदुए की लगातार आवाजाही से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। तेंदुए का रेलवे लाइन पार करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। जिसके बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन सतर्क है।