आंवला: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, आंवला में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया जश्न
तहसील आंवला में बुधवार दोपहर तीन बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन मनाया गया। आंवला-भमोरा रोड स्थित आर.के. हॉल में पंडित राजेश गौड़, पंडित राकेश गौड़, मशकूर खान और अरविंद यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने यह आयोजन किया।