5 लाख के कर्ज, बढ़ते ब्याज और कथित प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र का यह मामला शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे उस समय सामने आया, जब मृतक के परिजन सुसाइड नोट लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।