बलरामपुर: ललिया थाना पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
थाना ललिया पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ललिया जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। पुलिस ने न्यायालय जे.एम. प्रथम बलरामपुर द्वारा जारी NBW वारंट के आधार पर आरोपी जगदम्बा पुत्र कामेश्वर को गिरफ्तार किया है।