डिंडौरी: विधायक ओमकार मरकाम ने मोबिलाइजरों की सेवा समाप्त करने पर बीजेपी सरकार को घेरा
डिंडौरी विधायक ओमकार मरकाम ने ग्राम पंचायत के मोबिलाइजरों कि सेवा समाप्त करने को लेकर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा और करनी और कथनी में अंतर बताया । दरअसल मंगलवार सुबह 8:00 बजे डिंडौरी विधायक ओमकार मरकाम ने ग्राम पंचायत मोबिलाइजर की सेवा समाप्त करने का पत्र सोशल मीडिया में वायरल करते हुए भाजपा सरकार को युवाओं को बेरोजगार करनी वाली सरकार बताया ।