विजयराघवगढ़: ग्राम कोनिया के महानदी में जलाभिषेक के बाद शिवलिंग का किया गया विसर्जन,आज से प्रारंभ हुआ सावन
कटनी जिले के विजयराघवगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम कोनिया के महानदी में शिवलिंग निर्माण के बाद जलाभिषेक किया गया जिसका महिलाओं ने विधि विधान पूरक पूजा अर्चना के बाद विसर्जन किया सावन का महीना आज से प्रारंभ हो गया, जगह-जगह विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन है महिलाओं में खुशी का माहौल है।