कोरबा: कोरबा में तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई दंपति की जान
Korba, Korba | Jun 29, 2026 कोरबा जिले के सर्वमंगला कनवेरी मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट डिजायर कार सोनपुरी पुल के पास अधूरे ब्रेकर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर नहर किनारे बनी दीवार से जा टकराई। गनीमत रही कि टक्कर होते ही कार के एयरबैग खुल गए, जिससे आगे की सीट पर बैठे पति पत्नी बाल बाल बच गए। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।