फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 2 शातिर बदमाशों को गांव लालऊ मरघटी के पास से किया गिरफ्तार
फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहशाह उर्फ़ दिनेश ओर आशाराम नामक दो आरोपियों को गांव लालऊ मरघाती के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो गिरफ्त मे आये आरोपियों ने करीव आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओ को अंजाम दे चुके है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुये कूलर की मोटर, कपार का तार, एक मोटर ओर दो चाकू बरामद किये है।