बैरगनियां: बैरगनिया वार्ड-14 के पार्षद का बड़ा आरोप: "कमीशन नहीं दिया, इसलिए मेरे वार्ड में एक भी विकास कार्य नहीं हुआ
बैरगनिया। नगर परिषद बैरगनिया के वार्ड संख्या-14 के पार्षद कुणाल कुमार ने नगर परिषद के कई विभागों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब भी उन्होंने अपने वार्ड के विकास कार्यों की मांग की, तब कार्य स्वीकृत करने के बदले कथित तौर पर "परसेंट" कमीशन नहीं देने पर उन्हें विकास कार्य नहीं मिला।