मंगलवार, दोपहर 1 बजे: शहर के सनावद रोड पर आज भारी हंगामे के बीच प्रशासन का बुल्डोजर गरजा। जिला अस्पताल को जलजमाव से बचाने के लिए नगर पालिका अमले ने मंगलवार दोपहर 1 बजे नाले की सफाई और अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई शुरू की। बरसों से नाले पर कुंडली मारकर बैठे टिन-टप्परों को जेसीबी ने देखते ही देखते जमींदोज कर दिया।