राजगढ़: स्वास्थ्य कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव
राजगढ़ जिले में CMHO डॉ शोभा पटेल को लोकायुक्त के द्वारा ट्रैप करने और CMHO द्वारा न्यायालय स्टे लेकर वापस सीएमएचओ का प्रभार संभालने के बाद वित्तीय पावर नहीं मिलने से राजगढ़ जिले के करीब 4 हजार डॉक्टर, संविदाकर्मी, स्वास्थ्य कर्मचारी, एएनएम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ताओं का वेतन अटक गया है। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया।