आगर: बड़ौद रोड पर न्यू मेघदूत ढाबे के पास एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, आगर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला
बड़ौद रोड स्थित न्यू मेघदूत ढाबे के सामने से एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए दो आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। रविवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस ने आरोपी नरेंद्र सिंह सोंधिया एवं प्रधान सिंह सोंधिया, निवासी जयसिंहपुरा (थाना बड़ौद) के खिलाफ थाना कोतवाली आगर में अपराध क्रमांक 154/2026 के तहत धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया।