गुमला: घर में बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | Aug 1, 2026 गुमला थाना क्षेत्र की फसिया पंचायत के बरटोली गांव में शनिवार की सुबह एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल सलोनी देवी को सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।