जमुई: नरगंजो चरैयाटांड़ पहाड़ी के पास बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, एक अन्य घायल
Jamui, Jamui | Jun 13, 2025 झाझा-सिमुलतला मुख्य मार्ग के नरगंजो चरैयाटांड़ पहाड़ी के पास शुक्रवार की सुबह 11 बजे के करीब बड़े भाई के निकाह की दावत देने छोटे भाई के साथ बलियाडीह आ रहे दोनो भाई घायल हो गया। जिसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां छोटे भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।