जमुई: प्रधानचक के पास तेज रफ्तार ऑटो पलटने से दो लोग घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 13, 2025 प्रधानचक के पास शुक्रवार की सुबह 7 बजे के करीब एक तेज रफ्तार ऑटो पलट गई। जिसमें एक बालक व महिला सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों घायल को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान सोनो प्रखंड क्षेत्र के पोनिया गांव निवासी अशोक सिंह का पुत्र शिवम कुमार तथा खैरा प्रखंड के खड़ाईच निवासी अंजनी देवी के रूप में की गई है।