गोरखपुर: कैंट थाना क्षेत्र की बेतियाहाता में नीट परीक्षा में कम अंक आने पर छात्रा ने हॉस्टल में फंदा लगाकर आत्महत्या की
कैंट थाना क्षेत्र के बेतियाहाता में मंगलवार दोपहर एक 22 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान संत कबीर नगर निवासी अदिति मिश्रा के रूप में हुई है, जो मोमेंटम कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी कर रही थी। छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उसने नीट परीक्षा में कम अंक आने को लेकर निराशा जाता है।