फिरोज़ाबाद: गांधी पार्क रोड पर पुलिस के सामने दो महिलाओं के बीच जमकर हुई फाइट, महिला पुलिस नहीं दिखी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
थाना उत्तर क्षेत्र गांधी पार्क रोड पर दो महिलाओं में मंगलवार सायं छह बजे करीबन अपने पति को लेकर किसी बात पर विवाद हो गया। इस दौरान थाना उत्तर की पुलिस बाइक पर आ गयी जिस पर दो सिपाही मौजूद थे। करीब 15 से बीस मिनट तक विवाद चलता रहा। पुलिस भी मूक दर्शक बनी देखती रही। देखते ही देखते दोनों महिलाओं में गुत्थमगुत्था हो गयी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।