कैसरगंज: जरवल पहुंचे भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत मजबूती से कम करें कार्यकर्ता
भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने देवीपाटन मंडल में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जरवल विकास खण्ड के ग्राम पंचायत धनसरी निवासी किसान नेता धर्मचंद महेश को देवीपाटन मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। देवीपाटन मंडल में संगठन को मजबूत कर मण्डल और जिलों की कार्यकारिणी घोषित करने का निर्देश दिया है।