खजनी: धुवहा गाँव में घर में अकेले रह रहे पति का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, पत्नी दो बेटियों संग मायके गई थी
गोरखपुर मे खजनी थाना क्षेत्र के आमी नदी किनारे स्थित धुवहां गांव में शुक्रवार रात 42 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। शनिवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। कई बार आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, केवल कूलर की आवाज सुनाई दे रही थी।